70वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जारी
निसं
बीदासर (नवयत्न)। स्थानीय ज्ञान ज्योति उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान आईटीआई कॉलेज दड़ीबा में आयोजित 70वीं चूरू जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेलकूद प्रतियोगिता का एसडीएम अमीलाल यादव ने अवलोकन किया। इस दौरान तहसीलदार इन्द्राज बारूपाल एवं नायब तहसीलदार कातर मोहम्मद असलम भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था निदेशक नवल किशोर मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। एसडीएम अमीलाल यादव ने अपने संबोधन में संस्था निदेशक नवल किशोर मीणा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रतिवर्ष विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करते हैं।
इन खिलाडिय़ों ने हासिल किए स्थान
चयन समिति संयोजक अशोक आलडिय़ा ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में खिलाडय़िों ने स्थान हासिल किए। अंडर-40 किग्रा में रितिका रामसरा प्रथम, भावना माली द्वितीय और कविता नूवां तृतीय रहीं। अंडर-42 किग्रा में संध्या रामादेवी प्रथम और बबीता नूवां द्वितीय रही। अंडर-44 किग्रा में रामादेवी प्रथम, भगवती द्वितीय और गुंजन तृतीय रहीं। अंडर-46 किग्रा में दिव्या गांधी बाल रतनगढ़ प्रथम और पुष्पा नूवां द्वितीय रहीं। अंडर-49 किग्रा में दीपिका गोदारा प्रथम, शगुन सांवरिया द्वितीय और दीपिका नूवां तृतीय रहीं। अंडर-52 किग्रा में अलीशा सादुलपुर प्रथम, रोशनी मेघवाल नूवां द्वितीय और पूनम चौधरी तृतीय रहीं। अंडर-55 किग्रा में कृतिका प्रेरणा राजगढ़ प्रथम और कमला नूवां द्वितीय रहीं। अंडर-59 किग्रा में चंद्रकला जैन श्वेतांबर प्रथम, कैयारा स्वामी जेडी मित्तल सरदारशहर द्वितीय और साजिया खान आर्य पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर-63 किग्रा में अनु कंवर श्री रघुनाथ रतनगढ़ प्रथम, टीना कंवर केपीएस द्वितीय और कविता नूवां तृतीय रहीं। प्लस-68 किग्रा वर्ग में तन्वी बेलमंट हाई स्कूल चूरू ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर संस्था निदेशक नवल किशोर मीणा सहित शाला परिवार के सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में विभाग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक राकेश कुमार साहू, सीता अमीलिया, शालिनी वर्मा, सुनीता सिद्ध, सुमन, हरकेश मीणा, रेनू यादव, दिनेश जांगिड़ और गुलाबचंद सहित अन्य मौजूद रहे।