धोद में खिला कमल तो लोसल में कांग्रेस की हैट्रिक

नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न)। धोद विधानसभा क्षेत्र की दो नगरपालिका के लिए हुआ अध्यक्ष पद का चुनाव में धोद में भाजपा तो लोसल नगरपालिका में कांग्रेस की सरकार बनी है। धोद नगरपालिका में बीटेक किया हुआ एक युवा ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर नगरपालिका में भाजपा का परचम लहराया है। नगरपालिका बनने के बाद यह पहला चुनाव हुआ था। यहां पर कुल बीस वार्ड है अध्यक्ष पद के चुनाव में 11 मत अध्यक्ष पद भाजपा उम्मीदवार नवीन पंवार को तो 9 वोट कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमाराम को मिले। नगरपालिका चुनाव के परिणाम में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी उभरकर सामने आई थी। इसके बाद सोमवार को अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ । इस अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। इधर लोसल नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव में बड़ा रोचक मुकाबला परिणाम आने के बाद सामने आया है। यहां पर कांग्रेस के लक्ष्मण चौधरी अध्यक्ष पद का चुनाव जीत कर नगरपालिका अध्यक्ष बने। लेकिन बड़ी बात यह है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बीआर हरिपुरा ने मुकाबला को बड़ा रोचक बना दिया। हालांकि भाजपा नगरपालिका क्षेत्र में नौ सीट पर चुनाव जीता था लेकिन अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बीआर हरिपुरा ने 16 मत हासिल कर बहुत बड़ा संदेश दिया है।

बीआर हरिपुरा की काबिलियत पर जगह-जगह चुनाव परिणाम आने के बाद चर्चा चलती रही। लोगों का कहना था कि स्वच्छ छवि के बीआर हरिपुरा ने इतने मत हासिल कर अपनी लोकप्रियता का अहसास करा दिया है । जबकि कांग्रेस उम्मीदवार लक्ष्मण चौधरी को 19 मत मिले। यहां पर नौ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीते थे। लोसल नगरपालिका में कांग्रेस ने हैट्रिक लगाई है।

You might also like