नेटबाल प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा में 70 वी जिला स्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता छात्र छात्रा 17 व 19 वर्ष वर्ग में दूसरे दिन कई टीमों ने जीत हासिल कर अगले राउंड में प्रवेश किया। आयोजक विद्यालय के खेल प्रभारी भंवरलाल पूनिया ने बताया कि 17 वर्ष छात्रा मे रामसीसर भेडवालीया ने गिरवरसर को तथा रामपुरा ने खरतवासीया को हराया तथा 17 वर्ष छात्र खुड्डी ने धीरवास बड़ा को तथा सेऊवा ने रामपुरा को हराया। जबकि 19 वर्ष छात्रा में धीरवास बड़ा ने गिरवरसर को हराया व 19 वर्ष छात्र में धीरवास बड़ा ने न्यागल छोटी को व सीतसर ने रामपुरा को पराजित किया। सभी मैच विभाग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक रामकुमार खीचड़, भागचंद के पर्यवेक्षण में खेले जा रहे हैं। इस अवसर पर अमीन कंवर, जयप्रकाश सिहाग, पूर्ण मल पूनिया, ओमप्रकाश सिहाग, सुबाराम, मनरूप सिंह, श्यामलाल प्रजापत, महेश शेखू, अनिता राठौड़, कृष्ण कुमार, गौरीशंकर, महावीर प्रसाद, अजय सिंह, पूनमए पुष्पा, दलीप माहेश्वरी नीलम, पूनम, गीता, नरेन्द्र सहारण, विनोद पूनिया सहित स्टाफ सदस्य और दर्शक मौजूद रहे।