भाजपा की शांति देवी सैनी पालिका अध्यक्ष निर्वाचित

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। नगरपालिका श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शांति देवी सैनी निर्वाचित घोषित की गई है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र के कुल 35 वार्ड में से चुने गए पार्षदों में से 34 ने अपने मत कर प्रयोग किया, जिसमें से 24 मत भारतीय जनता पार्टी की शांति देवी सैनी को व 10 मत इंडियन नेशनल कांग्रेस के रामनाथ सैनी को प्राप्त हुए। सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित पार्षदों व उनके समर्थित निर्दलीयों ने एक साथ पहुंचकर अपने मतदान का प्रयोग किया, उसके बाद कांग्रेस के पार्षदों ने एक साथ पहुंचकर अपने मतदान का प्रयोग किया। वार्ड एक की निर्दलीय पार्षद सुमन देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। भाजपा की एक पार्षद संतरा देवी खोखर की मतदान के बाद तबीयत बिगडऩे पर प्रशासन की ओर से डॉक्टर को मौके पर बुलाकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया अब उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है। विदित रहे की कुल 35 वार्डो में से भारतीय जनता पार्टी को 19, कांग्रेस को 9 व 7 निर्दलीयों ने जीत हासिल की थी। शांति देवी सैनी के पालिका अध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा समर्थकों ने अजय सिंह खर्रा के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाया ढोल नगाड़े बजवाकर मंदिर गोपीनाथ जी में धोक लगाने के बाद आतिशबाजी की गई व मिठाइयां बांटी गई तथा नगर पालिका की नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष शांति देवी सैनी को उनकी जीत पर बधाइयां दी गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश जुनून देखने को मिला। सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की।

You might also like