राजस्थान में स्टार हेल्थ ने 1370 करोड़ से अधिक के क्लेम किए भुगतान

निसं
जयपुर (नवयत्न)। भारत में 20 वर्ष पूरे होने पर स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने राजस्थान में स्वास्थ्य बीमा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। कंपनी के अनुसार, शुरुआत से अब तक राजस्थान में 2.77 लाख से अधिक दावों के तहत 1,370 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया गया है। वहीं, 51.50 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार राजस्थान में 87.8 प्रतिशत परिवारों में कम से कम एक सदस्य स्वास्थ्य बीमा या वित्तीय सहायता योजना के तहत कवर था, जबकि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 में यह आंकड़ा 18.7 प्रतिशत था। इसके बावजूद 2021-22 में राज्य के कुल स्वास्थ्य खर्च का 37.1 प्रतिशत लोगों ने अपनी जेब से वहन किया। कंपनी के मुताबिक, ये आंकड़े इलाज के खर्च से परिवारों को वित्तीय सुरक्षा देने की जरूरत को दर्शाते हैं। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के बिजनेस हेड विजय अरोड़ा ने बताया कि राजस्थान में वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी ने 43 हजार से अधिक दावों में 240 करोड़ रुपए का भुगतान किया और 5 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर दिया। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 87 करोड़ रुपए से अधिक का सकल लिखित प्रीमियम प्राप्त हुआ, 37 हजार से अधिक पॉलिसियां जारी की गईंए एक लाख से अधिक लोगों को कवर मिला और 14,300 से ज्यादा दावों में 68 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। कंपनी का नेटवर्क राजस्थान के 27 जिलों में फैला है। यहां 40 से अधिक शाखाएं, 4 ग्रामीण बीमा केंद्र और 20,680 से अधिक सलाहकार हैं। कंपनी के बिजनेस हेड विजय अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान में स्वास्थ्य बीमा की जागरूकता और कवरेज में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का लक्ष्य बीमा के साथ ग्राहकों को समय पर चिकित्सकीय सलाह और उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। टॉक टू स्टार सेवा के जरिए ग्राहक ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श, घर पर स्वास्थ्य सेवा और पहले से तय अस्पताल में भर्ती के संबंध में मार्गदर्शन ले सकते हैं। यह सुविधा स्टार हेल्थ के मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। ग्राहक सुबह 8 से रात 8 बजे तक 7200 222 333 पर भी संपर्क कर सकते हैं। कंपनी की घर पर स्वास्थ्य सेवा 300 शहरों में उपलब्ध है और वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में इसके जरिए करीब 50 हजार परामर्श दिए गए। इस दौरान सेवा के उपयोग में सालाना आधार पर करीब 600 प्रतिशत वृद्धि हुई। कंपनी ने तकनीकी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करीब 200 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इसके चलते करीब 90 प्रतिशत प्रस्तावों का डिजिटल प्रसंस्करण हो रहा है। कंपनी के अनुसार, वर्तमान में करीब 20 प्रतिशत कैशलेस दावों का प्रसंस्करण कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से किया जा रहा है। देशभर में 92 प्रतिशत कैशलेस दावों का प्रसंस्करण तीन घंटे से कम समय में हो जाता है। कंपनी प्रतिदिन 10 हजार से अधिक दावों का प्रसंस्करण करती है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में देश के खुदरा स्वास्थ्य बीमा बाजार में करीब 29 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ कंपनी ने स्वास्थ्य बीमा के साथ डिजिटल और घर पर स्वास्थ्य सेवाओं को जोडऩे पर जोर दिया है।

You might also like