गणेश महोत्सव में ज्ञान की परख, सही जवाब देने वालों को मिला पुरस्कार

निसं
बुगाला (नवयत्न)। गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को पांडाल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। बालक, बालिका एवं बड़े वर्ग के लोगों में हुई प्रतियोगिता में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डॉ मुकेश मीणा व कपिल कुमावत ने प्रतिभागियों को सामान्य ज्ञान व बावलिया बाबा व गणेश जी से सम्बंधित प्रश्न पूछे। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बुगालिया द्वारा साहित्य व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंस सदस्य नन्दकिशोर स्वामी, मुरलीधर गुप्ता, महेंद्र सिंह बुगालिया, मुरारीलाल शर्मा, डॉ रोहिताश्व शर्मा, डॉ सुरेंद्र सोनी, महेंद्रसिंह कुमावत, नागर मल ओळख, रमेश कुमावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

You might also like