भाजपा का बोर्ड बनने पर राठौड़ के नेतृत्व में निकला ऐतिहासिक विजय जुलूस

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में तारानगर नगरपालिका में बहुमत से भाजपा का बोर्ड बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में ऐतिहासिक विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस के दौरान नगरपालिका के आगे एकत्रित हुए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों व लोगों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष हरिप्रसाद इंदौरिया व उपाध्यक्ष जमरदीन तेली का माला पहनाकर व गुलाल लगाकर गर्म जोशी से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता व लोग हाथ मे पार्टी का झंडा लिए विजय जयकारे लगाते हुए डीजे पर नाचते झूमते हुए गुलाल उड़ाते हुए नगरपालिका के आगे से रवाना हुए। लोगों ने जगह-जगह पर जुलूस में शामिल भाजपा नेताओं, नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष उपाध्यक्ष व पार्षदों का पुष्प वर्षा कर व माला पहनाकर स्वागत किया एवं मिठाई खिलाकर उन्हें जीत की बधाई दी। विजय जुलूस नगरपालिका से रोडवेज बस स्टैंड, अंबेडकर सर्किल, मुख्य बाजार होते हुए गढ़ चौक तक निकाल गया। विजय जुलूस समापन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने नगर पालिका चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाने पर जनता का आभार जताते हुए अभिवादन किया तथा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका में भाजपा की जीत जनता की जीत है भाजपा का बोर्ड बनने से शहर की सरकार सीधे प्रदेश की सरकार से जुड़ गई है, जिससे तारानगर शहर का संपूर्ण व सर्वांगीण विकास हो सकेगा।

Oplus_131072

इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, भाजपा नेता देवेंद्र झाझड़िया, काशीराम गोदारा, चन्द्राराम गुरी, राकेश जांगिड़, महावीर पूनिया, संदीप काजला, वासुदेव चावला, नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष हरिप्रसाद इंदौरिया, उपाध्यक्ष जमरदीन तेली, अनूप खंडेलवाल, भंवरलाल दादरवाल, भंवरलाल पूनिया, मो. तैयब, विशाल शर्मा, माणकचन्द सैनी, रामावतार सैनी, चुन्नीलाल सैनी, सुशील सरावगी, राजेश स्वामी, मुकेश शर्मा, राजेन्द्र जोइया, भगवती प्रसाद शर्मा, प्रदीप सोनी रूस्तम तेली, जयसिंह नाई, त्रिलोक रैगर, महेंद्र बुंदेला, विक्की इंदौरिया, राजू भामी, इस्पाक तेली, अमित वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता तथा लोग मौजूद थे। विजय जुलूस के बाद नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष हरिप्रसाद इंदौरिया ने वार्ड 10 में व पालिका उपाध्यक्ष जमरदीन तेली ने वार्ड 34 में धन्यवाद व आभार सभा कर लोगों को जीत की बधाई देते हुए उनका बहुत-बहुत आभार जताया।

You might also like