विद्युत श्रमिक संघ की नई कार्यकारिणी गठित

निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। बिसाऊ में अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ एवं भारतीय मजदूर संघ, बिसाऊ उपखंड इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्रमिक समस्याओं पर चर्चा की गई तथा निजीकरण एवं ठेका प्रथा के विरोध में संगठन को मजबूती से खड़ा करने पर जोर दिया गया। बैठक में अजीत सिंह को संरक्षक, वेद प्रकाश को अध्यक्ष, राजेश धाबाई को सचिव तथा महेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में धीरेंद्र शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, धर्मपाल सिंह व प्रदीप बराला को उपाध्यक्ष सहित कई सदस्यों को शामिल किया गया। बैठक में श्रमिक संघ के जिला महामंत्री एवं जेएमसी सदस्य सुरेश कुमार शर्मा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like