भामाशाह द्वारा ड्रेस एवं अन्य शिक्षण सामग्री भेंट

हर्ष सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कंकडेऊ खुर्द में रामसिंह ़ ने विद्यालय के सभी छात्रों को टी-शर्ट, टाई-बेल्ट, आईडी कार्ड, पेन, इरेजर प्रदान कर पे बैक टू विलेज का एक शानदार उदाहरण पेश किया है। विद्यालय परिवार ने रामसिंह का आभार व्यक्त किया। इस पावन पुनीत कार्य शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए विद्यालय परिवार एवं बच्चों ने शुक्रिया अदा किया। इस दौरान विजयसिंह गादड़, शिक्षक राजेश हरिपुरा, शिक्षिका ममता सहित समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You might also like