न्यू राजस्थान महाविद्यालय में मनाया एनएसएस स्थापना दिवस
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न) । गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय में गुरुवार को एनएसएस की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एनएसएस स्थापना दिवस उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को सामुदायिक सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार की शपथ दिलाई। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने और इसके विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया। संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया ने स्वयंसेविकाओं को ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियानÓ के तहत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संगÓ अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा के माध्यम से युवा समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए एनएसएस के आदर्श वाक्य ‘नॉट मी, बट यूÓ की भावना को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित करता है। एनएसएस प्रभारी पिकेंष ने वार्षिक कार्यक्रम की रूपरेखा से स्वयंसेविकाओं को अवगत कराया। इस अवसर पर ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियानÓ के तहत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संगÓ विषय पर राष्ट्रीय प्रतीकों से संबंधित रंगोलियां भी बनाई गईं। छात्राओं ने रंगोलियों के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में सेवा भावना, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का समापन एनएसएस प्रभारी श्रीमती अंजु सैनी के धन्यवाद भाषण के साथ हुआ। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले संस्था पदाधिकारियों, शिक्षकों और स्वयंसेविकाओं का आभार जताया।
जागरूकता रैली, श्रमदान, परिंदों के लिए बांधे परिंडे
जिला मुख्यालय स्थित राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस उत्साह और सेवा संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने की। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् इंजी. प्यारेलाल ढूकिया रहे। स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकालकर आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और साक्षरता का संदेश दिया। इसके बाद विद्यालय परिसर और निकटवर्ती सार्वजनिक स्थल पर सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए परिण्डे बांधे गए और उनमें पानी डाला गया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुधीर शर्मा ने वर्षभर आयोजित गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।