विधायक कोष से विधानसभा क्षेत्र में 61.93 लाख की स्वीकृति
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधायक कोष से विधानसभा क्षेत्र में 61.93 लाख रुपये की स्वीकृति हुई जारी। स्वीकृत कार्यों में पेयजल, टीन शेड, कक्षा-कक्ष एवं सीसी ब्लॉक सड़क निर्माण सहित ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े कार्य शामिल है। प्रमुख कार्यों में न्यामा में 3 सिंगल फेज ट्यूबवेल, दीपसर में ट्यूबवेल, लूणासर, लधासर, प्रेमनगर व बड़ाबर में टीनशेड, खुडेरा छोटा बिकान में कक्षा-कक्ष तथा गौरीसर में सीसी ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य शामिल है।