गौशाला में टीम सेडूराम ने लगाए पौधे
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। ग्राम पंचायत हाँसपुर स्थित श्रीराम नंदी गौशाला में ग्रामीणों ने सामूहिक पहल करते हुए बड़ और पीपल के 5 पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण के साथ टीम सेडूराम व गऊशाला के सदस्यों ने इनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वित्तीय अधिकारी भानु प्रताप ने इस दौरान गौशाला को गौसेवा के साथ हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का केंद्र बनाने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों से आह्वान किया गया कि वृक्षारोपण को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए-हर परिवार एक पेड़ लगाए, उसकी जिम्मेदारी ले और उसे वृक्ष बनने तक सहेजे। यदि पूरा गांव इस संकल्प से जुड़े तो आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा, स्वच्छ और बेहतर हाँसपुर तैयार किया जा सकता है। वार्ड पार्षद सेडुराम सैनी ने बताया कि एक आदमी एक पेड़ जरूर लगाए जिससे प्रकृति बची रहे व उनकी देखभाल अवश्य करें जब तक पेड़ बड़ा न हो जाए तब तक उनकी देखभाल करें क्योंकि प्रकृति बचेगी तो हम बचेंगे। इस अवसर पर सरपंच प्रत्याशी राजेंद्र कुमार बिरला, विनोद कुमार, वार्ड पार्षद सेडुराम सैनी, विश्वनाथ शर्मा, विनेश सैनी, बाबूलाल कटारिया, रामेश्वर लाल सैनी, महेंद्र कुमार सैनी, बाबूलाल सैनी, मनीष सैनी, मुकेश सैनी, महेंद्र खडोलिया, सतीश कुमार, रामचंद्र सैनी, भंवरलाल सैनी, मुकेश सैनी सब्जीवाला, तेजपाल सैनी, गिरिराज सैनी मौजूद रहे।