रामसागर बालाजी धाम में संत की खड़ी तपस्या

निसं
उदयपुरवाटी (नवयत्न)। श्री रामसागर बालाजी धाम में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। धाम परिसर में श्री महेश दास महाराज खड़ी तपस्या कर रहे हैं। महाराज की तपस्या श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी हुई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं और महाराज की सेवा में जुटे हैं। पंकज मीणा किशोरपुरा ने बताया कि श्री महेश दास महाराज की इच्छा है कि श्रद्धालुओं और समाजजनों के सहयोग से श्री रामसागर बालाजी महाराज का भव्य मंदिर बनाया जाए। मंदिर निर्माण के इस संकल्प को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। महाराज की सेवा में विक्रम सिंह शेखावत, पाबूदान सिंह, राधेश्याम कुमावत, महेंद्र हलवाई एवं हरि सैनी सहित कई लोग जुटे हुए हैं। इस दौरान बजरंग दास महाराज, विनोद कुमार मेघवाल, रामू सैनी, शंकर, विनोद सैनी, अरुण कायल, कुकू, रोहित कटारिया, विकास कायल सहित अनेक श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

You might also like