देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

निसं
चूरू (नवयत्न)। डीएसटी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कारवाई करते हुए देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ब्लैक थार गाड़ी भी जब्त की है। सब इंस्पेक्टर हंसराज गुजर ने बताया 27 सितंबर को डीएसटी टीम गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि ब्लैक थार में कुछ युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध थार को रोका और तलाशी में वार्ड 18 निवासी समीर खान उर्फ चीकू के पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस मिले। वार्ड 18 निवासी शाहिद से भी पुलिस को चार जिंदा कारतूस बरामद हुए बरहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है की आरोपी हथियार और कारतूस कहा से लाए इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है और कहा वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे इसकी जाँच बरहाल पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश पुलिस रिमांड पर लिया है।

You might also like