युवा विकास मंच के कोषाध्यक्ष का किया सम्मान

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। शहर की अग्रणी संस्था युवा विकास मंच के कोषाध्यक्ष प्रेम तिवारी का सोमवार को मंच द्वारा सम्मान किया गया। मंच के अध्यक्ष आर्यन पारीक ने बताया कि मंच के कोषाध्यक्ष प्रेम तिवारी पिछले 13 सालों से मंडल में बेहतरीन सेवाएं दे रहे हैं जिससे प्रभावित होकर मंच ने आज उनका साफा, फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। गौरतलब है कि युवा विकास मंच पिछले 13 सालों से शहर में दशहरे मेले का आयोजन करता है तथा भैरुजी का जन्मोत्सव, सफाई अभियान, भैरुजी जोहड़ी की सफाई सहित अनेक कार्य करता है। प्रेम तिवारी मंच के अनुशासित सिपाही के तौर पर पहचाने जाते हैं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष प्रेम तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंच के उपाध्यक्ष सतीश जांगिड़, सचिव विजय कुमावत, पूर्व सचिव महावीर प्रसाद जोशी, पुतला निर्देशक मनोज जांगिड़, रमेश कुमावत, विशाल सितमका, सौम्य शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

You might also like