नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष का किया सम्मान
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। क्षेत्र की अग्रणी स्वयंसेवी संस्था ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा का अभिनंदन किया। संस्था के अध्यक्ष आर्यन पारीक ने बताया कि सोमवार सुबह सवा 11 बजे युवा विकास मंच के सदस्यों ने पालिका में जाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा का साफा, माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल देकर जोरदार अभिनंदन किया। इस सम्मान से गदगद पालिका अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने कहा कि मैं इस सम्मान से अभीभूत हूं। मैं शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद गोविंद शर्मा ने दशहरे को लेकर अब तक की तैयारी की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व सचिव महावीर जोशी, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार तिवारी, पुतला निर्माता मनोज जांगिड़, रमेश कुमावत बाबू, विशाल सितमका, सौम्य शर्मा सहित मंच के अनेक सदस्य मौजूद थे।