भगतसिंह जयंती पर पांच दिवसीय योग शिविर शुरू

हर्ष सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी मुख्य अतिथि और झुंझार सिंह संस्थान के अध्यक्ष सुरेश जाखड़ विशिष्ट अतिथि रहे। पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार ने साधकों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान साधकों ने 121 बार सूर्य नमस्कार कर भगतसिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भगतसिंह के राष्ट्रप्रेम, त्याग और बलिदान को याद किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य योग के जरिए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करना है। कार्यक्रम में महेंद्र चौधरी, रामकुमार झाझाड़िया, रामनिवास जिनोलिया, संपत बारूपाल, गोपालराम सैनी, बुद्धराम सैनी, एडवोकेट विनोद गिल, जितेंद्र कुमार, संजय अग्रवाल, शीशराम नेहरा, भागीरथ सिंह, विकास चाहर, संदीप डिग्रवाल, रजनी जिनोलिया, लता नेहरा, सरिता देवी, विमला बेनीवाल, किताब मांजु, पूनम देवी, मीना अग्रवाल, प्रीति शर्मा, सावित्री देवी, मोहनी देवी और संतोष राव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You might also like