रोशन हुई जाखल की गलियां, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था शुरू

निसं
बुगाला (नवयत्न)। जाखल कस्बे की गलियां अब रात में रोशनी से जगमगाएंगी। कस्बे में नई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का रविवार को शुभारंभ हुआ। नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने स्विच दबाकर लाइटें चालू कीं। डॉ. शुभम सोनी ने बताया कि स्ट्रीट लाइट शुरू होने से कस्बे की प्रमुख गलियों और मुख्य रास्तों पर रात में पर्याप्त रोशनी रहेगी। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और अंधेरे के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि कस्बे में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से लोगों को सुविधा के साथ सुरक्षा भी मिलेगी। इससे पहले नगरपालिका अध्यक्ष भगवान सिंह, पार्षदों और ग्रामीणों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने पैदल भ्रमण कर लाइट व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सूबेदार बजरंग लाल, रामसिंह हवेली, महिपाल खाखील, शरीफ मोहम्मद, कुलदीप मीणा, शैलेंद्र सिंह, बसंत सिंह, समुद्रलाल कडायल, बंशीधर जांगिड़, पवन कुमावत, चिराग मोहम्मद, रफीक काजी, कपिल टेलर, विमल सिंह, दशरथ मीणा, बृजलाल, झाबरमल सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

You might also like