लायंस क्लब झुंझुनूं गौरव की 12वीं चार्टर नाइट आयोजित
संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। लायंस क्लब झुंझुनूं गौरव की 12वीं चार्टर नाइट समारोहपूर्वक आयोजित हुई। कार्यक्रम में पूर्व प्रान्तपाल लायन श्रवण केजरीवाल ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि प्रान्तपाल लायन आशुतोष वशिष्ठ रहे। मुख्य वक्ता पूर्व प्रान्तपाल ललिता मेहता और विशिष्ट अतिथि सह प्रान्तपाल द्वितीय सीएस तोमर रहे। समारोह में पांच महिलाओं सहित 17 नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता दिलाई गई। क्लब की सेवा गतिविधियों में विशेष सहयोग करने वाले सदस्यों एवं सहयोगियों का सम्मान भी किया गया। क्लब अध्यक्ष मनीराम वर्मा के सानिध्य में पुरुषोत्तम जांगिड़ और जी. लाल चौधरी को एमजेएफ बनने की स्वीकृति मिलने पर क्लब सदस्यों ने दोनों का स्वागत किया। समारोह में पूर्ण सिंह सैनी, मिश्राराम झाझड़िया, शिवकरण जानू, विनोद पूनिया, नेकीराम धूपिया, सम्पत बारूपाल, बालकिशन केडिया, विनोद सैनी, पूर्णानंद शर्मा, सुभाष ख्यालिया, रणधीर सैनी, सुभाष शर्मा, संदीप केडिया सहित क्लब सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।