नगर पालिका अध्यक्ष पिंकी डीपी सैनी ने सार्वजनिक शौचालयों का किया औचक निरीक्षण
मधु दहिया
सिंघाना (नवयत्न)। नगर पालिका अध्यक्ष पिंकी डीपी सैनी ने शहर में संचालित सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालयों में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने लोगों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। अध्यक्ष पिंकी डीपी सैनी ने कहा कि जनसेवा, स्वच्छता और बेहतर नगर व्यवस्था के लिए नगर पालिका की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।