भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर स्मृति गायन प्रतियोगिता संपन्न

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज द्वारा चौधरी नाथुराम भामु रोटरी भवन में भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर स्मृति गायन छठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब के गिरिराज कयाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार संगीत क्षेत्र की उभरती महिला प्रतिभाओं के लिए एक स्वस्थ एवं नि:शुल्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके ग्रुप-अ (18 वर्ष से कम) व ग्रुप-ब (18 वर्ष से अधिक) दोनों वर्गों में 10-25 कुल 35 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई। प्रतिभागियों ने लता के गाए ए मेरे वतन के लोगों, तू कितनी अच्छी है, तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया, लुखा छिपी, सत्यम शिवम् सुंदरम्, इक प्यार का नगमा है, हमको हमीं से चुरा लो, मेरे प्यार की उम्र हो, मेरा दिल ये पुकारे, तुम्हीं मेरे मंदिर जैसे सुपरहिट एवं सदाबहार गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर हाल में उपस्थित सभी लोगों को झूमने व गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। जिनमें से ग्रुप अ में रक्षिता सैनी विजेता, भूमिका कुमावत उप विजेता व ज्योति सैनी तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह ग्रुप-ब में तनवी बवेजा विजेता, चारु त्रिवेदी उप विजेता व श्रेया शर्मा तीसरे स्थान पर रही। दो ग्रुप में सिर्फ महिलाओं व युवतियों के लिए आयोजित हुई इस नि:शुल्क प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया गया तथा दोनों वर्गों में पहले तीन स्थानों पर रहने वाली प्रतिभागियों को क्लब द्वारा स्मृति चिह्न व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इसके प्रोजेक्ट चेयरमैन पूर्व सहप्रान्तपाल रोटेरियन संजीव फ्रैंकलिन, को- चेयरमैन रोटेरियन गिरिराज कयाल व रोटेरियन पंकज सोनी सहित असिस्टेंट गवर्नर शांति लाल सोनी, राजेन्द्र प्रसाद कसेरा, डॉ माधव सिंह, सुरेश कुमार चोटिया, सागर मल शर्मा, अमित गिनोडिया, दीनदयाल सतीजा, सागर मल बजाज तथा क्लब के सदस्यों के साथ, साहित्यकार मानसिंह शेखावत मऊ, दयाराम सैनी सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का निर्णय तीन जजों जयपुर से पधारे पवन शर्मा, दीपक भाटिया व मुकेश कुमार पारीक ने किया। मंच संचालन गिरिराज कयाल व अमित गिनोडिया ने किया। क्लब अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी व सचिव मुकेश व्यास ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद अदा किया।

You might also like