शरीर की इम्युनिटी अच्छी रही तो दे सकेगें कोरोना को मात

बिसाऊ,(अशोक सोनी)19 मई। कोरोना योद्धाओं को वैश्विक महामारी से बचाव के लिए बिसाऊ नगरपालिका एवं बिजली विभाग के कर्मचारीयों व अधिकारीयों को जय श्री कृष्णा होम्योपैथिक क्लिनिक की ओर से कोरोना नाशक दवा का निशुल्क वितरण किया गया। क्लिनिक की डॉ सुनीता धायल ने बिसाऊ नगरपालिका के 70 कर्मचारीयों और सफाई कर्मियों के साथ बिजली विभाग के 45 कर्मचारीयों व अधिकारीयों को कोरोना से लड़ने के लिये शरीर में इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने हेतू कोरोना नाशक दवा का वितरण किया।

डॉ सुनीता धायल ने पालिका चेयरमैन मुश्ताक खान एवं बिजली विभाग के एईएन योगेश मितल को स्टाफ के लिये कोरोना नाशक दवाई भेंट करते हुए बताया कि कोरोना वायरस की कोई दवा अभी नहीं बनी है। जो भी कोरोना मरीज स्वस्थ हुए है वे सिर्फ अपनी इम्युनिटी से ही ठीक हुए है। बहुत लोगों की ऐसी धारणा है कि ये बीमारी एक बार तो सबको ही होनी है जिसकी इम्युनिटी अच्छी होगी वो बच जायेगा और जिसकी अच्छी नहीं होगी वो नहीं बचेगा। मतलब ये हुआ कि हमारे शरीर की इम्युनिटी ही कोरोना की दवाई है। हमें सारा ध्यान अपनी इम्युनिटी बढ़ाने पर देना चाहिए यदि इस महामारी को मात देना चाहते है तो हमें यह सीखने की बहुत आवश्यकता है कि किन चीजों से इम्युनिटी बढ़ती है। इस दवा को तीन दिन तक सुबह भूखे पेट लेने से शरीर का इम्युनिटी पॉवर बढ़ेगा। दवा के डोज को दो माह में सिर्फ 6 दिन ही लेना है।

इस मौके पर रणधीर धायल, मनोज सुण्डा, असलम खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष मुस्ताक खान व एईएन योगेश मितल ने डॉ सुनिता धायल का आभार जताया।

You might also like