टीड्डी दल का अटैक
मलसीसर,(रमेश शर्मा)19 मई। तहसील के कई गांवों में टीड्डी दल का अटैक हुआ। इसके बाद टिड्डी दल झुंझुनूं की ओर उड़कर चला गया। टीडी दल क्षेत्र के झटावा खुर्द से अलसीसर होते हुए झुंझुनूं की तरफ बढ़ गया। भारी संख्या में टिड्डीयों को देखा गया है जिसको लोगों ने पटाखे व बर्तन बजाकर भगाया।