सोनगरा का किया अभिनंदन
निसं
सरदारशहर (नवयत्न)। स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामसीसर छजलानिया में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ पीईईओ प्रमोद सेवदा, सीबीईओ सुभाष चंद्र सोनगरा, एसएमसी अध्यक्ष किशन नायक और प्रधानाध्यापक विकास महला द्वारा मां सरस्वती के आवक्ष के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। इस अवसर पर गांव में अलग-अलग रूप में विद्यालय में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अभीचेतना ग्रुप की बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उग्मीचंद सारण, सहीराम सारण, कालुपुरी गोस्वामी, महावीर पटवारी, रामचंद्र साहू, पन्नालाल साहू, राधेश्याम शर्मा, मोहनलाल शर्मा, भीखाराम नायक, सहीराम इत्यादि लोगों ने आर्थिक सहयोग किया और कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया।