स्वच्छता के लिए दौड़ा रींगस, प्रतिभाओं का किया सम्मान
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वछता ही सेवा अभियान 2026 में स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया। स्वछता दौड़ को खण्डेला विधायक सुभाष मील ने हरि झंडी दिखाकर नगर पालिका रींगस से रवाना किया। स्वच्छता दौड़ में सैंकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लेते हुए सुबह छह बजे दौड़ लगाई जो भैरुजी मोड़ तक आयोजित की गई। करीब डेढ़ किलोमीटर की दौड़ में विधायक सुभाष मील, नगर पालिकाध्यक्ष अमित कुमार शर्मा, तहसीलदार महेश चन्द्र ओला सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। विधायक सुभाष मील खण्डेला ने कहा कि हमें अपने घर ही नहीं आस-पास के इलाकों को भी स्वच्छ रखना है। नगर पालिका अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने कहा कि स्वछता से हम बीमारियों से बच सकते है। जहां पर स्वच्छता होती है वहां पर लक्ष्मी का वास माना जाता है। हमें स्वच्छता की अलख घर घर जगानी है। भैरूजी मोड पर प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।