नर सेवा नारायण सेवा प्रकल्प का विधिवत समापन
श्रीविवेकानन्द मित्र परिषद ने 52 दिन तक 500 से अधिक जरूरतमंदों तक पंहुचाया भोजन
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)19 मई। सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में कार्यरत संगठन श्रीविवेकानन्द मित्र परिषद की ओर से 52 दिन से चले आ रहे नरसेवा नारायण सेवा प्रकल्प का 53वें दिन कार्यकर्ताओं के भोज के साथ विधिवत समापन हुआ। परिषद के कमलकान्त पुजारी ने बताया कि परिषद के सभी कार्यकर्ताओं ने 52 दिन तक दोनों समय 500 पैकेट से अधिक भोजन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया।
अंतिम दिन प्रकल्प की अस्थाई रसोई स्थल साहित्यकार डॉ ओमप्रकाश पचरंगिया मार्ग स्थित पसारियों की हवेली में कार्यकर्ताओं के लिए परिषद संरक्षक डॉ शम्भू पंवार के संयोजन में भोज आयोजन हुआ। इस दौरान पंवार ने इस प्रकल्प को सफल बनाने में योगदान देने वाले परिषद संरक्षक जयराम स्वामी, मनोज मान, सन्दीप फतेहपुरिया की टीम और आर्थिक सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का आभार जताया।
इस दौरान संरक्षक रोहिताश्व सिंह महला और महेश धन्ना ने निस्वार्थ भाव से सेवा देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भविष्य में भी इसी तरह सेवा भावना को बरकरार रखने और जन सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। परिषद संरक्षक श्याम सोनी ने परिषद की रसोई के लिए अस्थायी तौर पर हवेली उपलब्ध कराने के लिए पसारी परिवार और स्थानीय प्रबंधक अजीत सहल का आभार जताया।
इस दौरान परिषद के सोनू मोदी, दिनेश दाधीच, राजेश डालमिया, सुरेश डालमिया, संजय दाधीच, नरोत्तम सोनी, महेश महमिया, उमाकांत डालमिया, मोहनलाल स्वामी, अजय महमिया, सुधाकर शर्मा, ताराचन्द शर्मा, रमेश कोतवाल, प्रताप पंवार, नितेश जांगिड़, अशोक सैन सेवक, बंटी सोनी, प्रकाश रोहिला, पंकज लांबीवाला, विकास शर्मा, बहादुर सिंह नेपाली, चन्द्रमौलि पचरंगिया, पंकज सैन, महेश-कुलदीप भगेरिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।