मशहूर फिल्म पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज होंगे गेस्ट
चूरू,(पीयूष शर्मा)19 मई। चूरू पुलिस, फिल्मस्थान व संप्रीति संस्थान की ओर से जारी ऑनलाइन लाइव सेशन श्रंखला में 20 मई को शाम पांच बजे सिने पत्रकार, फिल्म क्रिटिक व हिन्दी सलाहकार अजय ब्रह्मात्मज बतौर अतिथि जुड़ेंगे ।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिवंगत हरदिल अजीज कलाकार इरफान ने अजय ब्रह्मात्मज को फिल्म पत्रकारिता में आने के लिए प्रेरित किया। ऐसे बनी लगान, समकालीन सिनेमा व सिनेमा की सोच अजय की चर्चित किताबें हैं। एसपी तेजस्वीनि गौतम ने बताया कि बिहार के छपरा में जन्मे अजय ब्रह्मात्मज जेएनयू से एमफिल किया। वे बतौर हिन्दी सलाहकार चीन भी गए थे। अजय का ब्लॉग चवन्नी छाप खासा लोकप्रिय है। देश में फिल्म पत्रकारिता का रूख बदलने वाले अजय ब्रह्मात्मज से जनता अपने सवाल चूरू पुलिस के फेसबुक पेज, ट्वीटर और इंस्टाग्राम सहित व्हाट्सएप नंबर 8769629944 पर बुधवार सुबह 10 बजे तक रजिस्टर करवा सकती है।