जैकी की एक झलक पाने को बेताब थीं रकुल प्रीत सिंह

बॉलीवुड (नवयत्न)। फिल्म ‘पति पत्‍नी और वो दो’ के प्रमोशन के दौरान रकुल प्रीत सिंह ने अपनी और जैकी भगनानी की लव स्टोरी शेयर की। एक्ट्रेस ने बताया कि अपने प्यार के लिए उन्होंने शहर-शहर की सैर की है।

रकुल प्रीत सिंह, आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘पति पत्‍नी और वो दो’ थिएटर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में जुटी है। इस दौरान रकुल ने उनकी और जैकी भगनानी की लव स्टोरी भी शेयर की। उन्होंने ये भी बताया कि वो जैकी के प्यार में 4 घंटे की डेट के लिए लंदन पहुंच गई थीं।

कैसे मिले रकुल-जैकी

रकुल और जैकी की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। 2020 में लॉकडाउन के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बन गए और 2024 में दोनों ने शादी कर ली। न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में रकुल कहती हैं कि बहुत जरूरी है कि आप अपने पार्टनर के सबसे अच्छे दोस्त हों। जब दोस्ती होगी तो सब कुछ सही चलता है। दोस्ती होने पर आप हमेशा उस इंसान के साथ रहना चाहेंगे, क्योंकि आप उसके साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। आप सब कुछ साथ करना चाहेंगे। कभी ऐसे हालात पैदा नहीं होंगे कि आप एक-दूसरे से अलग रहना चाहें।

You might also like