खेतड़ी स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी ने जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई का लिया संकल्प

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी के कॉपर क्लब में खेतड़ी स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश किलानिया रहे, जबकि अध्यक्षता सुधा शर्मा ने की। बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी पढ़ाई में हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश किलानिया ने कहा कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण कई प्रतिभावान बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते। ऐसे बच्चों की मदद करना समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पैसों की कमी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे, इसके लिए समाज को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। अध्यक्ष सुधा शर्मा ने बताया कि सोसायटी की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री और स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराई जा रही है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से रोकना है। इस दौरान सेवानिवृत्ति पर ओमप्रकाश किलानिया का सोसायटी की ओर से साफा पहनाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में प्रधानाचार्य सुभाष चनेजा, अमरजीत मस्ताना, वासुदेव सिंह, हसरत हुसैन, समाजसेवी बबलू अवाना सहित मुकेश अग्रवाल, जीतू सोनी, संदीप मीणा, मोतीलाल, रमेश पांडे, नरेश कुमार, सतीश सोनी, सुरेश शर्मा, विपिन, जयंत सोनी, सतवीर, रमेश यादव, आलोक जैदिया, विमल शर्मा, ऊषा सैनी, राजश्री, पार्वती सहित सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

You might also like