तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का समापन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राजकीय महिला महाविद्यालय, तारानगर में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम 01 से 03 अक्टूबर 2026 का शनिवार को महविद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र बोला की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक समापन किया गया। एनएसएस प्रभारी डॉ. अंकिता गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिवस का मुख्य आकर्षण सेवानिवृत्त प्रोफेसर धवल रहे, जिन्होंने छात्राओं के मध्य ग्रामीण महिला विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आने वाली चुनौतियों से संबंधित एक सर्वेक्षण कराया। इस दौरान छात्राओं से प्रश्नावली के माध्यम से विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक पहलुओं की जानकारी एकत्रित की गई, जिससे उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस प्रभारी डॉ. अंकिता गोयल ने एनएसएस की छात्राओं को एनएसएस डायरी का वितरण किया, जिससे वे वर्षभर की गतिविधियों का सुव्यवस्थित अभिलेखन कर सकें। प्राचार्य सुभाष चंद्र बोला ने विधिवत कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए छात्राओं को समाज सेवाए स्वच्छता, नशा मुक्ति एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने छात्राओं में सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रकार तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ समस्त स्टाफ सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।