ट्रेन की चपेट में आने से 80 वर्षीय वृद्धा की मौत
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से 80 वर्षीय वृद्धा की मौत। प्राप्त जानकारी अनुसार चूरू रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन पार करते समय दिल्ली-जोधपुर ट्रेन की चपेट में आने से गोरिसरिया ढाणी वार्ड संख्या 22 निवासी आसी देवी जाट की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव राजकीय जालान अस्पताल में स्थित मोर्चरी में रखवाया। शव का पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द किया।