10 अक्टूबर से विद्याश्रम स्कूल में होगा गरबा प्रशिक्षण

सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। लियो लायंस क्लब सीकर लीजेंड्स व लियो क्लब सीकर द्वारा 25 अक्टूबर, 2026 को एक ऐतिहासिक गरबा महोत्सव होटल सिया इन गरबा नाइट 2026 रानी सती गार्डन में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की प्रशिक्षण शिविर क्लास का शनिवार को पोलो ग्राउंड स्थित, विद्याश्रम स्कूल में पोस्टर विमोचन किया गया। क्लब डायरेक्टर लोकेश हाजरिका व सज्जन अग्रवाल ने बताया ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर क्लास 15 दिन रहेगी जो 10 अक्टूबर से विद्याश्रम स्कूल में चलेगी। जिसका रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। क्लब अध्यक्ष लियो लॉयन शिवम पटवारी व लियो दीपांशु मित्तल ने बताया इस शिविर में बच्चे, लड़कियां व महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रथम 100 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पर ऑफर कूपन मिलेगा। ये होटल सिया इन, जैन डेंटल क्लिनिक, रिद्धि सिद्धि ज्वेलर्स, खम्मा घणी टयूर, आयाम कैरियर एकेडमी एवं श्री तिरुपति सेल्स एजेंसी, गौरव हॉस्पिटल, अंबिका फ्लावर्स, निरवाना डिजिटल, श्री श्यामपुरा बालाजी इवेंट, विद्याश्रम ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, पावर फिट जिम, आशा फ्रेश लुक, हेल्थ इन्शुरन्स गुरु, इंफिनाइट यूनीसेक्स ब्यूटी सैलून, रिसोन डांस स्टूडियो द्वारा विशेष ऑफर कूपन दिए जाएंगे। क्लब डायरेक्टर लियो लायन मेघा अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्याश्रम स्कूल डायरेक्टर मंजू लाटा, लायन पूनम शर्मा, नीलम मिश्रा रही। लियो लायन तृप्ति सुईवाल ने बताया वर्कशॉप की तैयारी रिसोन डांस स्टूडियो से राहुल मेहरा व उनकी टीम द्वारा करवाई जाएगी। कार्यक्रम के संचालन के लिए 22 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है साथ ही कार्यक्रम की तैयारियां श्री श्यामपुरा बालाजी इवेंट से लियो दीपांशु मित्तल द्वारा बड़े ही जोर-शोर की जा रही है। इस दौरान कार्यक्रम में कुसुम हाजरीका, सृष्टि पटवारी, सोनू पोद्दार, पिंकी बिदावतका, खुशी अग्रवाल, सपना अग्रवाल, मिनाक्षी अग्रवाल, प्रीति पटवारी, संगीता मित्तल व लायंस लियो पदाधिकारी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You might also like