भाजपा में पंचायत चुनाव के लिए जिला संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त

सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। भाजपा में पंचायत चुनाव को लेकर संगठनात्मक नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने पंचायत राज चुनाव के लिए जिला संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त किए हैं। जिला महामंत्री राजेश रोलन ने बताया कि पंचायत राज चुनाव के लिए फतेहपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री रामावतार रूंथला को संयोजक व पार्षद प्रतिनिधि हनुमान सिंह पालवास एवं जिला मंत्री नंदलाल बिजारणियां को सहसंयोजक नियुक्त किया है।

You might also like