राजस्थानी शिशु मंदिर के 51वें वार्षिकोत्सव पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। मोदी रोड स्थित राजस्थानी शिशु मंदिर का 51वां वार्षिकोत्सव समारोह 5 अक्टूबर से शुरू होगा। विद्यालय की ओर से वार्षिकोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें विद्यार्थियों के लिए विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। विद्यालय के निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि 5 अक्टूबर को पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें स्व. जगदीश प्रसाद टिबड़ेवाल की स्मृति में उनके परिवार के सौजन्य से श्रुतलेख प्रतियोगिता, स्व. सुधाकर जी शर्मा की स्मृति में उनके परिवार के सौजन्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, स्व. मोहनाराम जी दड़िया की स्मृति में निबंध प्रतियोगिता तथा डॉ. दयाशंकर बावलिया की स्मृति में उनके परिवार के सौजन्य से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर को प्रथम विधानसभा अध्यक्ष पंडित नरोत्तम लाल जोशी की स्मृति में जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार वार्षिकोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

You might also like