स्वीप कार्यक्रम के तहत निकाली मतदाता जागरूकता रैली
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। तहसील की निकटवर्ती ग्राम पंचायत लाछड़सर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के करीब 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर ग्रामीणों को बिना किसी प्रलोभन के शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। रैली को पीईईओ कैलाश मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यवेक्षक जैसराज दहिया के नेतृत्व में निकली रैली गांव के प्रमुख मार्गों एवं बाजार से होकर गुजरी। विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता से जुड़े संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर बीएलओ जालूराम, शीला, मदनलाल बिस्सु, हरीश कुमार प्रजापत, वरिष्ठ अध्यापक चंद्रकांत बाकोलिया, अनिल कुमार, प्राध्यापक रामकृष्ण, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी उस्मान खान, राजेश मीणा, रिंकू मीणा, तनमय चौधरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।