कोविड पर शुरू होगा ऑनलाइन क्विज
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)19 मई। सोना देवी सेठिया कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा कोरोना महामारी के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्द्देश्य से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी “COVID&19 AWARENESS QUIZ PROGRAMME” शुरू किया गया है।
एनएसएस की प्रथम इकाई प्रभारी डॉ. चित्रा दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में कोई भी नागरिक भाग ले सकता है, साथ ही इसमें 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर प्रतियोगी को उसके द्वारा दी गयी ईमेल आईडी पर ई-सर्टिफ्किेट भी मिलेगा। एनएसएस के जिला संयोजक डॉ. जे. बी. खान के उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं महाविद्यालय की एनएसएस इकाई प्रभारी डॉ. चित्रा दाधीच व डॉ. प्रियंका शर्मा के निर्देशन में इस महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अन्य कार्यक्रम भी चलाये गए हैं। प्राचार्य डॉ. साधना सिंह द्वारा भी समय-समय पर कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेकर स्वयंसेविकाओं का निरन्तर उत्साहवर्धन किया जा रहा है।