मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश, नशामुक्ति की दिलाई शपथ
हर्ष सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। कमांडेंट होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें होमगार्ड और पुलिसकर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियानÓ के तहत कार्मिकों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ भी दिलाई गई। डॉ. कपूर थलौर और मनोचिकित्सक डॉ. तुलसी शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मानसिक समस्याओं के लक्षणों को समय रहते पहचानना, जरूरत के अनुसार परामर्श लेना और आवश्यकता होने पर विशेषज्ञ से उपचार कराना जरूरी है। वक्ताओं ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर समाज में अभी भी कई भ्रांतियां हैं। इन्हें दूर करने की जरूरत है, ताकि समस्या से जूझ रहा व्यक्ति बिना झिझक परिवार या विशेषज्ञ से मदद ले सके। कार्यक्रम के आयोजन और समन्वय में हेड कांस्टेबल मितेश शर्मा ने सहयोग किया।