प्रियंका महिला प्रकोष्ठ सीकर जिला महासचिव नियुक्त
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। अजीतगढ़ के कुसुमपुरा निवासी प्रियंका मीणा को इंडियन नेशनल कांग्रेस रिवोल्यूशन राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु भाई पटेल ने सीकर जिला महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव नियुक्त किया है। मीणा की नियक्ति पर सीकर जिला कांग्रेस, अजीतगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए मिठाइयां बाटी। इस दौरान नवनियुक्त जिला महासचिव प्रियंका मीणा ने कहा कि कांग्रेस विचारधारा को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओ को एकजुट रखकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द इंडियन नेशनल कांग्रेस रिवोल्यूशन की सीकर जिले, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़ ब्लॉक में कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा।