निठारवाल ने जीते 2 स्वर्ण व 2 रजत पदक
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। भीलवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता (14 वर्ष आयु वर्ग) में सीसीए यूरो किड्स सेकेंडरी स्कूल रींगस के प्रतिभावान छात्र लक्की निठारवाल पुत्र सुरेंद्र निठारवाल कक्षा 9 ने अपनी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक तथा दो रजत पदक प्राप्त किए एवं राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाकर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। लक्की निठारवाल की उपलब्धि पर संस्थान निदेशक डॉ अजय सक्सेना, सह निदेशक कविता सक्सेना, प्रिंसिपल कृष्ण कुमार छिपा, पम्मी, सुरेश लौरा, सलीम खान, ज्ञान प्रकाश सहित समस्त शिक्षक गण एवं विद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्जवल खेल भविष्य की कामना की। निदेशक डॉ अजय सक्सेना ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी मेहनत अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास की प्रेरणा है।