आस्था जन कल्याण सेवा समिति ने मास्क व सैनिटाइजर भेंट किये
नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)19 मई। वैश्विक महामारी कोरोना के विरुद्व संघर्ष में अल्प मानदेय पर काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्मिकों का अतुलनिय योगदान रहा है। वर्तमान में घर-घर सर्वे सहित अनेक कार्यो में विभाग की महिला कार्मिक लगी हुई है। कस्बे की सामाजिक संस्था आस्था जन कल्याण सेवा समिति ने मंगलवार को महिला बाल विकास कार्यालय में उपस्थित होकर इन कार्मिकों में वितरण हेतु 200 बोतल सैनिटाईजर तथा 500 कपड़े के मास्क प्रदान किये।
इस अवसर पर सीडीपीओं संजय चेतानी ने बताया कि अब तक परियोजना क्षेत्र में मानदेय कर्मियों, वेदांता समूह के प्रशिक्षकों, महिला पर्यवेक्षकों के सहयोग से अभी तक 21000 मास्क वितरित किये जा चुके हैं। आस्था जन कल्याण सेवा समिति का यह योगदान सराहनीय है तथा सैनिटाईजर और मास्क के कारण से संवेदनशील कार्यों में संलग्न मानदेय कर्मियों को निश्चित रुप से सहायता मिलेगी। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जुगल किशोर, संरक्षक रामजी लाल चनानिया, जगदीश योगी, मनीष टांक, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मीणा तथा महिला पर्यवेक्षक विमला वर्मा, सोनिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।