सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर में हुए अनेक कार्य
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। राजलदेसर नगर पालिका परिसर में राजस्थान सरकार द्वारा सेवा सेतु शिविर अभियान अधिशासी अधिकारी सीताराम मीणा, पालिका अध्यक्ष गोपाल मारू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न कार्य हुए जिसमें कृषि भूमि 69 क 1 आवेदन प्राप्त किए गए, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन आवेदन प्राप्त हुई। पेंशन के आवेदन प्राप्त हुए, जन आधार के आठ आवेदन, स्ट्रीट लाइट के दो, सफाई व्यवस्था के तीन आवेदन प्राप्त हुए जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सीताराम मीणा ने बताया दीपावली के पूर्व साफ सफाई, रोशनी की व्यवस्था पर विशेष फोकस रहेगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सीताराम मीणा ने बताया 16 अक्टूबर तक नगर पालिका परिसर में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं इन शिविर में अधिक से अधिक कस्बे वासी लाभ उठाएं। शिविर में नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता विकास मीणा, फायरमैन हुकम सिंह, जसवंत कुमार, गोविंद, चंदन सिंह, पायल मारू, महेंद्र कुमार भार्गव, रवि प्रकाश, प्रेम रतन मारू, महेंद्र मारू, लोकेश शर्मा, निर्मल, गायत्री, हिमांशु, कमल, राजकुमार, मनोज कुमार आदि नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।