उपखण्ड अधिकारी ने व्यापारियों से की वार्ता

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)19 मई। लॉक डाउन-4 के शुुरू होने के साथ ही उपखण्ड कार्यालय में उपखण्ड अधिकारी गौरव सैनी ने विभिन्न व्यापार संघों के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में तहसीलदार फारूक अली सहित व्यापार संघ की और से रामोतार बुबना, निरंजन तामड़ायत, मातेश्वरी अजीतसरिया, राजेश भावनानी, महावीर खेतान, कालूराम धर्ड़ व विष्णु चौधरी सहित कई व्यापारिगण उपस्थित थेे। उपखण्ड अधिकारी सैनी ने राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए बताया कि अब शहर में मिठाई, प्रिंटींग प्रेस, सैलून व कपड़ा तथा ज्वैलर्स भी अपनी दुकानें खोल सकते हैं। वहीं चाय की दुकान, रेस्टॉरेन्ट व होटल भी खुलेंगे लेकिन हॉम डिलिवरी कर सकते हैं। चाय के दुकानदार ग्राहक को चाय बैठाकर नहीं पिला सकेंगे। इसके अलावा कॉम्पलेक्स व अन्य बाजारों के लिए पूर्व के नियम लागू रहेंगे। बाजार के समय में परिवर्तन करते हुए प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है व रविवार को बाजार बन्द रहेंगे। उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि जिला कलेक्टर चूरू के निर्देश पर इन आदेशों में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि व्यापारिक अपने प्रतिष्ठान पर सोशल डिस्टेंश की पालना करने, मास्क लगाने व सेनेटाईजर तथा साबुन से हाथ धोने के निर्देशों का पालन करेंगे। नियमों की अवहेलना की गई तो नियमानुसार कार्यवाही होगी।

You might also like