चिट्टा हेरोईन के साथ युवक गिरफ्तार

निसं
चूरू (नवयत्न)। चूरू में अवैध मादक पदार्थों की तस्वीर के खिलाफ चलाए जा रहे है विशेष अभियान की कड़ी में चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने चिट्टा हेरोईन के साथ शहर की ओम कॉलोनी निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि कस्बा चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान पैदल आ रहा एक शख्स पुलिस जाब्ता को देखकर घबरा गया, जिसे रोककर पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिस पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 6.70 ग्राम हेरोईन चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध हेरोईन चिट्टा जब्तकर ओम कॉलोनी निवासी राकेश को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्जकर जाँच शुरू कर दी। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है की आरोपी हेरोईन चिट्टा कहा से लाया था और क्या स्वयं नशे का आदि है या फिर किसी और को देने जा रहा था।

You might also like