सेवा सेतु अभियान में वार्डवासियों की समस्याओं का हुआ समाधान
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार राजलदेसर नगरपालिका में 7 से 16 अक्टूबर तक सेवा सेतु अभियान 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नगरपालिका परिसर में वार्ड संख्या 21 से 25 के लिए सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन अधिशासी अधिकारी सीताराम मीणा के निर्देशन में किया गया। शिविर में वार्डवासियों की विभिन्न समस्याओं और आवेदनों का मौके पर निस्तारण किया गया। कृषि भूमि से संबंधित 2 आवेदन तथा स्टेट ग्रांट का 1 आवेदन प्राप्त हुआ। वहीं जन्म प्रमाण पत्र के 3 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के 2 आवेदनों का निस्तारण, पेंशन योजना का 1 आवेदन प्राप्त करने के साथ पूर्व में प्राप्त 5 आवेदनों का भी निस्तारण किया गया। इसके अलावा जन आधार से संबंधित 6 आवेदन, स्ट्रीट लाइट का 1 तथा साफ-सफाई से संबंधित 2 आवेदनों का निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान बिजली विभाग की ओर से विद्युत आपूर्ति में व्यवधान से संबंधित 2 आवेदन भी प्राप्त किए गए। शिविर में नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता विकास मीणा, फायरमैन हुकुम सिंह, गोविन्द, महिपाल, वेदप्रकाश, दिलीप सोलंकी, चन्दन सिंह बारी, पायल नाई, महेन्द्र कुमार भार्गव, रवि प्रकाश, प्रेमरतन नाई, महेन्द्र मारू, लोकेश शर्मा, निर्मल, गायत्री, हिमांशु, कमल, राजकुमार, मनोज कुमार सहित नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।