विधायक महर्षि ने सीएचसी में उपलब्ध करवाए पीपीई किट व मास्क
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)20 मई। रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि ने यहां की सीएचसी में भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष परमेश्वरलाल घोड़ेला की ओर से पांच पीपीई किट व 20 के-95 मास्क तथा शिक्षक बाबूलाल तुनगरिया की ओर से पुलिस, चिकित्सा, कोरोना व प्रेस के अलग-अलग डिजाइन के मास्क चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय बुंदेला को सौंपे। भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा की प्रेरणा से पूनमचंद कानकंवरी बैद चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दौ सौ राशन के किट विधायक महर्षि को जरूरतमंदों को वितरित करने के लिए उपलब्ध करवाए । महर्षि को भाजपा की ओर से पीएम केयर फंड में जमा करवाने मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा, इन्द्रचंद देवड़ा, शंकर खडोलिया ने 68 हजार रूपये नगद सौंपे। इस मौके पर अर्जुनसिंह फ्रांसा, खेमराज पारीक, भगवानाराम कुचेरिया, कमल मास्टर, मूलचंद सोनी मौजूद थे। विधायक अभिनेश महर्षि ने मंगलवार सायं चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय बुंदेला, नायब तहसीलदार सुभाष कुल्हरी, एसएचओं सुरेन्द्र राणा व रा.अ. छात्रावास में स्थित क्वारेंटाइन सेंटर प्रभारी आनन्दप्रकाश सहारण से लॉक डाउन-4 के बाद कस्बे में उत्पन्न स्थिति के बारे में जानकारी ली। भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग पर विधायक महर्षि ने जिला कलक्टर संदेश नायक से फोन पर वार्ता के बाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट व थानाधिकारी को लॉक डाउन-4 की जारी गाइडलाइन के अनुसार दुकानदारों व अन्य मजदूर वर्ग को सहुलियत देनें के निर्देश दिए।