हर्षोल्लास के साथ मातृ सम्मेलन सम्पन्न

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। स्थानीय श्री जगन्नाथ कंदोई बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आज हर्षोल्लास के साथ मातृ सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, प्रश्नोत्तरी और विचार प्रकटीकरण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विचार प्रकटीकरण सत्र में माताओं ने बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों में परिवार की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम प्रियंका कड़ेला उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता नीना देवी एवं भामाशाह परिवार से विमी देवी की विशेष गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, मातृ भारती की समस्त सदस्याएं, प्रबंध समिति के पदाधिकारी तथा विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में विजेता माताओं को प्रोत्साहित किया गया और आभार व्यक्त किया गया।

You might also like