बुहाना की छात्राओं ने जीते कई पदक
मधु दहिया
बुहाना (नवयत्न)। खेल प्रतियोगिता में बुहाना की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और बुहाना ब्लॉक का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छात्रा रजनीश ने तीन पदक जीते। प्रधानाचार्य अजीत कुमार ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। रजनीश ने 200 मीटर दौड़ में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत और बाधा दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। रिले दौड़ में रजनीश, मोनू, खुशबू और यशस्वी की टीम ने रजत पदक जीता। लंबी कूद में मोनू कुमारी ने रजत पदक हासिल किया। मनीषा कुमारी ने बाधा दौड़ में द्वितीय और 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।