पीरू सिंह सर्किल पर बेकाबू कार नाले में गिरी
सुरेन्द्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। शहर के पीरू सिंह सर्किल पर रात एक स्विफ्ट कार बेकाबू होकर बड़े नाले में जा गिरी। कार सर्किल से गुढ़ा मोड़ की ओर जा रही थी। गली में मुड़ते समय चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सीधे नाले में जा गिरी। हादसे वाली जगह पर प्राइवेट बसों का स्टैंड है और यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में यदि कार किसी राहगीर की चपेट में आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।