गरबा डांडिया में बच्चो ने भी जमकर खनकाये डांडिया
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। कस्बे के सेठ सूरजमल सतभाई राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में नवयुवक मण्डल की ओर से आयोजित गरबा डांडिया महोत्सव में डांडिया रास खेलने वालो की रोनक बढ़ रही है।
स्कूली बच्चो ने भी जमकर डांडिया का लुत्फ उठाया। शहर ही नही आस पास के गांवो से भी युवतिया व बच्चे रंगबिरंगी पोशाके पहन कर डांडिया खेल रहे है। नवयुवक मण्डल के सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि डांडिया महोत्सव के दौरान दोनो समय माताजी के विशेष प्रसादी का भोग लगाया गया।
आरती कर प्रसादी का विरण किया गया। शाम होते ही युवतिया व बच्चे चकाचौध रौशनी में डांडिया का जमकर लुत्फ उठाया। स्कूली बच्चो ने अपनी शानदार प्रस्तुतिया दी। राजस्थानी गीत संगीत पर लोग जमकर थिरके इस पर पांडाल में बैठे लोग झूम उठे। इस दौरान मुकेश गुप्ता, प्रभू कुमावत, कैलाश बिजारनिया, चिमन लाल कलाल सहित अनेक लोग मौजूदथे ।