माँ आशापुरा माताजी का विशाल जागरण आयोजित
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। ग्राम दुलेरी में गुरुवार रात माँ आशापुरा माताजी के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माँ आशापुरा के भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जागरण में माता रानी की महिमा का गुणगान किया गया तथा भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। गायक कलाकार दिनेश नागौरी एण्ड पार्टी माता रानी की भजनों की प्रस्तुति दी व माता रानी की दीप जोत पूजारी रामस्वरूप शर्मा ने की। जागरण के दौरान माँ आशापुरा माताजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में शीश झुकाकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक आयोजन से पूरे गाँव में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। जिसमें से गांव के गिरवर सिंह, संदीप सिंह, किशोर सिंह, सादुल सिंह, किशन सिंह, नरेंन्द्र सिंह, राम सिंह व युवा साथी भी उपस्थित रहे।